ठाणे : यातायात पुलिस 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की मदद के लिए 54 ‘राइडर’ तैनात करेगी

Ads

ठाणे : यातायात पुलिस 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की मदद के लिए 54 ‘राइडर’ तैनात करेगी

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 07:00 PM IST

ठाणे, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए ठाणे यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत 54 ‘राइडर’ सड़कों पर तैनात किए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से जबकि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के एक से पांच जोन में 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 223 और 12वीं कक्षा के लिए 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संभावित यातायाता जाम और देरी से निपटने के लिए विभाग ने कदम उठाए हैं। सड़कों पर 54 ‘राइडर’ तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 18 यातायात इकाइयों के हेल्पलाइन नंबर, यातायात नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप नंबर और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल ‘राइडर’ के अलावा नियंत्रण कक्ष में तीन विशेष वाहन भी तैनात किए जाएंगे, जो आपात स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाएंगे। यह पहल खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जिन्हें वाहन खराब होने, अचानक यातायात जाम या सड़क से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डीसीपी (यातायात) ने कहा कि यह पहल पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और संयुक्त आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

भाषा

राखी धीरज

धीरज