Thane Police Spa Raid : नकली ग्राहक बनकर अंदर पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ… स्पा सेंटर के बंद दरवाजों के पीछे का नज़ारा देख फटी रह गईं आँखें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने हेल्थ और रिलैक्सेशन के नाम पर चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर पांच महिलाओं को रेस्क्यू किया और एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। मामले में स्पा मैनेजर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Thane Police Spa Raid : नकली ग्राहक बनकर अंदर पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ… स्पा सेंटर के बंद दरवाजों के पीछे का नज़ारा देख फटी रह गईं आँखें

Thane Police Spa Raid / Image Source : file

Modified Date: May 27, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: May 27, 2026 11:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • ठाणे के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़।
  • छापेमारी के दौरान 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
  • एक महिला गिरफ्तार, फरार स्पा मैनेजर की तलाश जारी।

ठाणे : Thane Police Spa Raid :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हेल्थ और रिलैक्सेशन के नाम पर चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर पांच महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला है। आपको बता दें स्पा मैनेजर मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे इस रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, ऐसे हुआ भंडाफोड़

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इस स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। Dombivli Spa Sex Racket Busted इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा के अंदर भेजा।जैसे ही अंदर सौदा पक्का हुआ, पुलिस की टीम ने तुरंत वहां छापा मार दिया। इसके साथ मौके से एक महिला दलाल को हिरासत में भी ले लिया गया।

5 महिलाओं का रेस्क्यू, आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच पीड़ित महिलाओं को छुड़ाया और उन्हें पुनर्वास केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला और स्पा मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार स्पा मैनेजर की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.