ठाणे में तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Ads

ठाणे में तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 15, 2025 / 05:09 PM IST,
    Updated On - January 15, 2025 / 05:09 PM IST

ठाणे, 15 जनवरी (भाषा) भारत में अवैध रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर पुलिस ने मंगलवार को कोलेगांव में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि महिलाएं वैध वीजा नहीं दिखा सकीं।

उनकी पहचान रोजिना बेगम सुकुर अली (29), तंजिला खातून रज्जाक शेख (22) और शेफाली बेगम मुनीरुल शेख (23) के रूप में की गई।

अधिकारी ने बताया कि महिलाएं घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थीं तथा अपना जीवनयापन करने के लिए इसी प्रकार के अन्य काम भी करती थीं।

उन्होंने बताया कि डोंबिवली के मनपाड़ा पुलिस थाने में पासपोर्ट अधिनियम और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

ताजा खबर