नांदेड़ में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत

Ads

नांदेड़ में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 04:05 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 04:05 PM IST

नांदेड़, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में शुक्रवार देर रात दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात एक बजकर 30 मिनट पर शहर के एक मॉल के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अरजीत सिंह, सैयद अवेज और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है।

कुमार ने बताया कि ‘साडा गैंग’ और ‘साई लाला गैंग’ के सदस्यों ने एक-दूसरे पर खंजर और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में दो लोग मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल परिसर में ही उस पर कथित रूप से फिर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद था और शुक्रवार रात जब अरजीत सिंह व उसके दोस्त फिल्म देखकर लौट रहे थे तभी विरोधी गुट के सदस्यों ने उनका रास्ता रोक लिया।

पुलिस के अनुसार, इस झड़प के दौरान सिंह और अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिंह के भाई ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में अवेज की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और श्वान दस्ते की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

भाषा

प्रचेता खारी

खारी