LPG Gas Price Update Today: 51 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब बिना कार्ड के भी ले सकेंगे उपभोक्ता, राजधानी में भाजपा सरकार की खास पहल / Image: IBC24 Customized
नई दिल्ली: LPG Gas Price Update Today ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि भारत में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है कि गैस के लिए हड़कंप मचा हो। लेकिन दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने आम लोगों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए नया वितरण सिस्टम लागू कर दिया है। नए सिस्टम के तहत बिना गैस कनेक्शन वालों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालांकि सरकार ने ये फैसला 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए लिया है।
LPG Gas Price Update Today नई व्यवस्था के अनुसार 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर बिना लंबी बुकिंग प्रक्रिया या एड्रेस प्रूफ के भी खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत करीब 649 रुपये थी, लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद यह करीब 700 रुपये के आसपास पहुंच गई है, हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है। अप्रैल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने छोटे यानी 5 किलो वाले LPG सिलेंडर (जिन्हें आमतौर पर ‘छोटू’ सिलेंडर कहा जाता है) की कीमत में 51 रुपए की बढ़ोतरी की है।
बता दें कि छोटू सिलेंडर को अलग-अलग कंपनियां अलग नामों से बेचती हैं, जैसे इंडेन का छोटू या मुन्ना, HP का Appu और भारत गैस का मिनी सिलेंडर। यह सिलेंडर खास तौर पर स्टूडेंट्स, कामकाजी लोगों, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है। मौजूदा LPG संकट के बीच इसकी मांग और भी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि यह आसानी से और तुरंत उपलब्ध हो जाता है।
अगर आप 5 किलो का LPG सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए किसी रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर या नजदीकी पॉइंट ऑफ सेल जैसे किराना स्टोर या पेट्रोल पंप से सीधे ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट या एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती, सिर्फ एक वैलिड आईडी प्रूफ दिखाना होता है। कुछ कंपनियां फोन कॉल या होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रही हैं।