Students Committed Suicide: 2 छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की आत्महत्या, इलाकों में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

Students Committed Suicide: दुर्ग जिले के भिलाई में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ही छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्र में आत्महत्या की है।

  • Reported By: Komal Dhanesar

    ,
  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 04:05 PM IST

Raipur Suicide Case Update/ Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग जिले के भिलाई में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है।
  • दोनों ही छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्र में आत्महत्या की है।
  • दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Students Committed Suicide: भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने। यहां दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ही छात्रों ने अलग-अलग क्षेत्र में आत्महत्या की है। दोनों ही छात्रों द्वारा आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। (Students Committed Suicide) वहीं दोनों छात्रों के आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का पहला मामला अकलोरडीह है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Students Committed Suicide) मृतका ने दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और आज उसने अपना समाप्त कर लिया। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही जांच

Students Committed Suicide:  वहीं दूसरे मामले में बीसीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव कमरे के अंदर पंखे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही मामलों में आत्महत्या का कारण फ़िलहाल अज्ञात है। (Students Committed Suicide) पुलिस की टीम जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार