लातूर में दो वाहनों की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

लातूर में दो वाहनों की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

लातूर में दो वाहनों की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल
Modified Date: June 15, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: June 15, 2026 9:50 am IST

लातूर, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में रविवार रात एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के दूसरे वाहन से टकरा जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना लातूर-औसा राजमार्ग पर बुधोडा गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने एसयूवी को टक्कर मार दी, जो की श्रद्धालुओं को धाराशिव जिले के ओमरगा से बीड जिले के पुरुषोत्तम पुरी ले जा रही थी।

इस दुर्घटना में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान मिलावती पाटिल (53), रेशमा पाटिल (29) और सरोजा पतंगे (42) के रूप में हुई है तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को लातूर के विलासराव देशमुख गवर्नमेंट मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि औसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

भाषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।