महाराष्ट्र के जालना में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: June 12, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: June 12, 2026 12:34 pm IST

जालना (महाराष्ट्र), 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के जालना शहर में एक व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब बच्ची सदर बाजार थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर खेल रही थी।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनंत कुलकर्णी ने बताया कि 26 साल के आरोपी ने पहले इलाके की टोह ली थी। उस समय बच्ची वहीं खेल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद व्यक्ति वापस चला गया और फिर दोपहिया वाहन से आया। उसने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया तथा उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

बाद में आरोपी ने बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से बलात्कार की पुष्टि हुई है।

इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में