Train Cancelled News Today: बारिश के बीच रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 17 जुलाई तक ये 30 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Train Cancelled News Today: बारिश के बीच रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 17 जुलाई तक ये 30 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Train Cancelled News Today: बारिश के बीच रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 17 जुलाई तक ये 30 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देख लें पूरी लिस्ट /image: AI Generated
- भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर 17 जुलाई तक 30 ट्रेनें रद्द
- कर्जत-लोनावला के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है
- यात्रियों के लिए मुंबई-पुणे मार्ग पर प्रतिदिन 200 अतिरिक्त MSRTC बसें चलाई जाएंगी
मुंबई। Train Cancelled News Today: भारी बारिश के बीच रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बाद मध्य रेलवे ने 30 लंबी दूरी और इंटरसिटी ट्रेन रद्द कर दी हैं, जिसके कारण मुंबई-पुणे रेल (Mumbai-Pune Train Cancelled) मार्ग पर रेल यातायात 17 जुलाई तक प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि छह जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कर्जत और लोनावला स्टेशन के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे तीनों रेलवे लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकांश भूस्खलन घाट खंड में ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल केबिन के पास हुए। अधिकारियों ने कहा कि बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन दुर्गम भूभाग और खतरनाक परिस्थितियों के कारण सामान्य रेल सेवाएं पूरी तरह बहाल होने में देरी हो रही है।
ये 30 ट्रेनें रद्द
मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने 30 ट्रेन सेवाएं रद्द की हैं, जिनमें 14 दैनिक ट्रेन, निर्धारित तिथियों पर चलने वाली आठ ट्रेन सेवाएं और आठ विशेष ट्रेन शामिल हैं। रेलवे ने 10 जुलाई से 17 जुलाई तक डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुब्बल्ली-दादर एक्सप्रेस सहित दैनिक ट्रेन को अस्थायी रूप से रद्द करने की घोषणा की है। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान निर्धारित तिथियों पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस, दादर-सातारा एक्सप्रेस और दादर-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी रद्द की गई हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई और पुणे (Mumbai-Pune Train Cancelled) को गोरखपुर, गाजीपुर सिटी तथा हजरत निजामुद्दीन से जोड़ने वाली कई विशेष ट्रेन भी रद्द कर दी गई हैं। इस बीच, राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) शनिवार से मुंबई-पुणे मार्ग पर प्रतिदिन 200 अतिरिक्त बस फेरे संचालित करेगा, ताकि रेलगाड़ियां रद्द होने के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा को कम किया जा सके।
Train Cancelled News Today रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को बहाली कार्य की समीक्षा की और कहा कि भूस्खलन ‘‘भीषण’’ था तथा इससे रेलवे लाइन और आसपास के क्षेत्र को ‘‘काफी’’ नुकसान पहुंचा है। मुंबई-पुणे मार्ग पर दुर्गम भोर घाट अथवा खंडाला घाट खंड में तीन रेलवे लाइन हैं- अप लाइन (मुंबई की ओर), डाउन लाइन (पुणे की ओर) और मिडिल लाइन।
अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानों तक निर्माण सामग्री पहुंचाना अब भी चुनौती बना हुआ है और रेलवे की टीमें जिला प्रशासन तथा वन विभाग के साथ समन्वय करके जल्द से जल्द लाइन बहाल करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि तीन में से एक रेलवे लाइन बहाल कर दी गई है, जबकि शेष दो लाइन पर काम जारी है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बहाली कार्य की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लगातार निगरानी कर रहे हैं और रेल सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।’’
ट्रेन का स्टेटस कैसे चेक करें?
Train Cancelled News Today विज्ञप्ति में कहा गया कि यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करने या जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप देखने की सलाह दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि रेलवे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी नियमित रूप से अद्यतन जानकारी साझा कर रहा है।
ये भी पढ़ें

Facebook


