मंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे प्रसारित करने के मामले में तृतीयलिंगी के भाई पर मुकदमा दर्ज

मंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे प्रसारित करने के मामले में तृतीयलिंगी के भाई पर मुकदमा दर्ज

मंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे प्रसारित करने के मामले में तृतीयलिंगी के भाई पर मुकदमा दर्ज
Modified Date: March 31, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: March 31, 2026 3:54 pm IST

मुंबई, 31 मार्च (भाषा) मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नरहरि झिरवाल से जुड़े एक वीडियो से कृत्रिम मेधा (एआई) के जरिए कथित रूप से छेड़छाड़ कर उसे प्रसारित करने को लेकर एक तृतीय लिंगी के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

झिरवाल पिछले सप्ताह उस समय विवादों में घिर गए जब उनका एक कथित “आपत्तिजनक” वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री झिरवाल अपने सरकारी आवास पर एक तृतीय लिंगी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस तृतीयलिंगी ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ महीने पहले उसके कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे तथा एआई के जरिए उनमें छेड़छाड़ की गई।

शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि तृतीयलिंगी के भाई ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के इरादे से वीडियो को प्रसारित कर दिया और मंत्री के विभाग में नौकरी या पैसे की मांग भी की।

अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ कर तैयार किए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद तृतीय लिंगी ने कुछ दिन पहले कफ परेड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा खारी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में