महाराष्ट्र के पालघर में बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के पालघर में बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 10, 2021 / 12:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

पालघर (महाराष्ट्र), 10 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पुलिस ने दो लोगों को दोस्त की पत्नी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पेल्हर पुलिस थाने के सह-निरीक्षक बी टी गनबत ने बताया कि घटना सोमवार को पालघर जिले के वसई संभाग में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी उस समय महिला के घर पहुंचे थे, जब उसका पति घर पर नहीं था और दोनों ने तभी उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को मंगलवर को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा निहारिका देवेंद्र

देवेंद्र