BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 6:38 pmModified: 01 Oct 2026 | 6:38 pm

(तस्वीर के साथ)

ठाणे, एक अक्टूबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को पार्टी के दिवंगत नेता प्रदीप पूर्णेकर के घर पहुंचे और उनके शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

ठाणे पश्चिम के कापूरबावड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नकाबपोश हमलावरों ने पूर्णेकर के कार्यालय में उन पर गोलियां चलाकर और धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे ठाकरे ने पूर्णेकर के परिवार के साथ समय बिताया और उनका दुख साझा किया।

जब ठाकरे श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो आवास के बाहर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय समर्थक और निवासी एकत्र हो गए और दिवंगत नेता की याद में नारेबाजी की।

घर से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनके इस दौरे का उद्देश्य शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा होना था।

ठाकरे ने कहा, 'मैं परिवार को सांत्वना देने, उन्हें साहस देने और यह आश्वासन देने आया था कि हम संकट की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। जब तक इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाकर फांसी नहीं दी जाती, हम शांत नहीं बैठेंगे।'

शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है और दूसरे को हिरासत में लिया है।

पूर्णेकर पर कम से कम पांच लोगों ने गोलीबारी और हमला किया था। इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के आरोपों के बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

भाषा

सुमित रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

People also search for:Maharashtra Purnekar murder Uddhav
शहर की खबरें
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

01 Oct 2026 | 6:29 pm
कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

01 Oct 2026 | 6:00 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm
पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 4:35 pm