अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन

Ads

अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 10:32 PM IST

मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘सोने पे सुहागा’ और ‘बलिदान’ जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता भरत कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके मित्र और अभिनेता अवतार गिल ने यह जानकारी दी।

वह 80 वर्ष के थे।

अभिनेता के करीबी मित्र अवतार गिल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘मुझे भरत के बेटे राहुल का फोन आया, जिन्होंने बताया कि उनके पिता का घर पर अपराह्न करीब तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह तीन दिनों से बीमार थे।’

भरत कपूर ने ‘बरसात’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘नूरी’, ‘राम बलराम’, ‘इंकार’ और कई अन्य फिल्मों में मुख्य रूप से नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं।

भरत कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 6:00 बजे सायन अस्पताल के पास स्थित शवदाह गृह में किया गया।

भरत कपूर के परिवार में उनकी पत्नी लोपा और बेटे राहुल और सागर हैं। उनकी बेटी कविता का कुछ साल पहले निधन हो गया था।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप