गोदावरी नदी में जल स्तर बढ़ा, पहली चेतावनी जारी

Ads

गोदावरी नदी में जल स्तर बढ़ा, पहली चेतावनी जारी

  •  
  • Publish Date - July 12, 2022 / 01:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 12 जुलाई (भाषा) गोदावरी नदी में मंगलवार को सुबह पानी का स्तर बढ़कर 12.10 लाख क्यूसेक पर पहुंचने से बाढ़ आने का खतरा बढ़ने पर, आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम के पास डोवालेस्वरम बैराज में पहली चेतावनी जारी की गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के प्रबंधक निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने चेतावनी जारी कर गोदावरी नदी के किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और बाढ़ के खतरे के मद्देनजर ऐहतियाती कदम उठाने को कहा है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के बलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे पाएं।

आंबेडकर ने कहा कि राज्य नियंत्रण कक्ष ने लोगों के लिए आपात नंबर भी जारी किया हे।

एसडीएमए के प्रबंधक निदेशक ने गोदावरी, अल्लूरी सीताराम राजू तथा आंबेडकर कोनसीमा जिलों के संबंधित राजस्व अधिकारियों से भी बात की अैर उनसे सतर्क रहने को कहा।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा