ठाणे में बिजली का झटका लगने से महिला की मौत

Ads

ठाणे में बिजली का झटका लगने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 12:42 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 12:42 PM IST

ठाणे, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के दौरान एक महिला बिजली के ट्रांसफार्मर के पास गिर गयी, जिससे तार के संपर्क में आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक जुलाई की रात डोंबिवली के कचेरी गांव में हुई, जहां स्थानीय दुकानदार एवं पीड़िता शशि राहुल चक्र (35) अपनी दुकान के लिए सामान लेने गई थीं।

अधिकारी ने बताया, ‘घर लौटते समय पीड़िता सार्वजनिक शौचालय के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर के नजदीक फिसलकर गिर गई।’

उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोग महिला की मदद के लिए मौके पर पहुंचे औऱ उसे पास के अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि ट्रांसफार्मर से लगे तेज बिजली के झटके से महिला की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने फ़िलहाल इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन