ठाणे, आठ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में ऐरोली रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग की एक छात्रा से छेड़छाड़ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
ठाणे रेलवे पुलिस की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना धुसाने ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को उस वक्त हुई जब 20-वर्षीया पीड़िता
प्लेटफार्म पर। उन्होंने बताया कि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।
धुसाने ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (शील भंग करना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
भाषा
प्रीति सुरेश
सुरेश