वाईएसआरसीपी प्रमुख ने मोदी को जन सेवा मे रिकॉर्ड दिन पूरे करने पर दी बधाई

वाईएसआरसीपी प्रमुख ने मोदी को जन सेवा मे रिकॉर्ड दिन पूरे करने पर दी बधाई

वाईएसआरसीपी प्रमुख ने मोदी को जन सेवा मे रिकॉर्ड दिन पूरे करने पर दी बधाई
Modified Date: March 23, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: March 23, 2026 2:55 pm IST

अमरावती, 23 मार्च (भाषा) युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा के 8,931 दिन पूरे करने पर सोमवार को बधाई दी।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के रिकॉर्ड को ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि’’ करार दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सरकार प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करने और समर्पित सार्वजनिक सेवा में ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।’’

रेड्डी के अनुसार, यह उपलब्धि साहस और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

भाषा यासिर आशीष

आशीष


लेखक के बारे में