Maharashtra New CM Latest News: फाइनल हुआ महाराष्ट्र के सीएम का नाम! इस नेता को मिलेगी राज्य की कमान, इनके पास रहेगा डिप्टी सीएम का पद
Maharashtra New CM Latest News: फाइनल हुआ महाराष्ट्र के सीएम का नाम! इस नेता को मिलेगी राज्य की कमान, इनके पास रहेगा डिप्टी सीएम का पद
Devendra Fadnavis Next CM
Maharashtra New CM Latest News: मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि, देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी नेताओं ने भी फडणवीस को लेकर संकेत दे दिए हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बदले गृह मंत्रालय और नौ मौजूदा मंत्रालयों को बरकरार रखने पर अड़ी है। हालाकि, अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिया जाएगा।
Read more: Arrest warrant against Imran Khan: पूर्व प्रधानमंत्री और पत्नी और 94 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें पूरा मामला
4 दिसंबर को होगा विधायक दल के नेता का चुनाव
बता दें कि, मुंबई में कल यानी 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। आज बीजेपी के दोनों पर्यवेक्षक मुंबई पहुंचेंगे। वहीं, 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा। हालांकि, मंत्री भी शपथ लेंगे या नहीं, इस पर फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है। भाजपा ने घोषणा की है कि, नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई दिग्गज इसमें शामिल होंगे।
Read more: Raigarh Nalanda Parisar Shilanyas: प्रदेश में बन रहे सबसे बड़े नालंदा परिसर का आज भूमिपूजन.. सीएम साय के हाथों होगा शिलान्यास
अजित पवार ने दिया संकेत
नई सरकार के फॉर्मूले से जुड़े सवालों के बीच एनसीपी प्रमुख अजित पवार का बयान काफी अहम है। दरअसल, अजित पवार ने एक बयान में कहा कि, मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा और दो डिप्टी सीएम शिवसेना और एनसीपी से होने पर लगभग सहमति बन गई है। सिर्फ ऐलान होना बाकी है। इसके अलावा, गृह, वित्त और शहरी विकास जैसे हैवीवेट मंत्रालयों के बंटवारे का फॉर्मूला भी तय किया जा रहा है। महायुति की नई सरकार की तस्वीर कैसी होगी? इससे जुड़े तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब का लगभग 10 दिन से इंतजार किया जा रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Devendra Fadnavis will be the New CM of Maharashtra: Sources
MAHARASHTRA
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm