Mandla News: चंद किलो चावल के लिए जान दांव पर!.. पानी में चला मौत का खेल, दर्शक बन देखती रही पुलिस.. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंडला जिले में एक ट्रक के नाले में गिरने के बाद, ग्रामीणों ने बिना किसी डर के चावल की बोरियां लूट लीं। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस और प्रशासन …

Mandla News
- ग्रामीणों ने नाले में डूबे ट्रक से चावल लूटे।
- नाले में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लूट में शामिल।
- पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में लूट की घटना घटी।
Mandla News: मंडला: मंडला जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर एक भरे हुए नाले में डूबे ट्रक से चावल की बोरियां लूटते देखा जा रहा है। वीडियो में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपनी जान की परवाह किए बिना, कोई नाव से तो कोई तैरकर, चावल के कट्टों को निकाल रहे हैं। ये सब कथित तौर पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में होता रहा लेकिन कोई भी इस आपदा में अवसर के खेल को रोकने वाला नहीं था।
जान जोखिम में डालकर हुई लूट
ये घटना बीते बुधवार की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर से चावल लोडकर मंडला आ रहा एक ट्रक बबेहा पुल के पास टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे नाले में जा डूबा। हादसे के तुरंत बाद, बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू के बाद जब ट्रक से चावल की बोरियां निकालने का काम शुरू हुआ तभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पानी से लबालब भरे नाले में, जहां ट्रक पूरी तरह डूबा हुआ था, ग्रामीणों के बीच चावल की बोरियों को लूटने की होड़ मच गई।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीण खतरनाक ढंग से पानी में उतरकर बोरियों को खींच रहे हैं। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग इस अवसरवादी कार्य में जुटे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये पूरी घटना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में घटित हुई। इसके बावजूद, भीड़ को नियंत्रित करने और सामान की लूट को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मंडला में एक ट्रक नाले में गिर गया, और ग्रामीणों ने चावल की बोरियां लूट लीं।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Lives are at stake for a few kilograms of rice... a deadly game in the water! Police watch as spectators... Video goes viral on social media
मंडला
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am