Mandsaur News: केले के पत्ते लपेट कलेक्टर ऑफिस पहुँचा युवक, प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन कर कह दी ये बड़ी बात
Mandsaur News: केले के पत्ते लपेट कलेक्टर ऑफिस पहुँचा युवक, प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन कर कह दी ये बड़ी बात

Mandsaur News, public hearing protest, illegal construction, government land, private religious school, land dispute,
- केले के पत्ते लपेटकर पहुंचा युवक,
- जनसुनवाई में पहुंचा अनोखे अंदाज़ में,
- अवैध धर्मशाला निर्माण पर कार्रवाई की उठाई मांग,
मंदसौर/शुभम मालवीय : Mandsaur News: जनसुनवाई के दौरान तरह-तरह के अनूठे प्रदर्शनों के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले, मंदसौर जिले में आज एक और बड़ा मामला सामने आया है। यहां ग्राम लाला खेड़ा में शासकीय जमीन पर, दबंगों द्वारा एक निजी धर्मशाला का निर्माण करने से नाराज गांव के ही एक युवक की शिकायत पर प्रशासनिक कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता आज शरीर पर केले के पत्ते लपेटकर कलेक्टर कार्यालय जा पहुंचा।
Mandsaur News: दरअसल ये गांव लाला खेड़ा में शासकीय जमीन पर कुछ समाज के लोगों द्वारा बनाई गई इस धर्मशाला के मामले की गांव के ही पन्नालाल सेन नामक युवक ने साल भर पहले ही कलेक्टर और मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन के अलावा प्रधानमंत्री को शिकायत की थी। हालांकि दलोदा तहसीलदार ने केस की जांच कर इस धर्मशाला को अवैध मानते हुए ग्राम पंचायत को अपने में कब्जे में लेकर सार्वजनिक उपयोग करने के आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन उसे आदेश का आज तक प्रशासनिक पालन न होने से नाराज युवक ने आज प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए यह हथकंडा अपनाया है।
Mandsaur News: मंदसौर जिले की दलौदा तहसील का निवासी पन्नालाल सेन नामक युवक आज दोपहर के वक्त जनसुनवाई के दौरान अपने शरीर पर केले के पत्तों को लपेटकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया। पन्नालाल का आरोप है कि ग्राम लाला खेड़ा के सर्वे क्रमांक 531 के भूखंड क्रमांक 299 की एक बीघा जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने निजी हित की मंशा से एक धर्मशाला का निर्माण कर दिया है। उसका आरोप है कि केवल चुनिंदा समाज के लोगों ने ही उनके उपयोग के लिए इस जमीन पर धर्मशाला बनाकर ग्राम वासियों से पैसा वसूलने का काम शुरू कर दिया है।
Mandsaur News: उसने बताया कि इस मामले की शिकायत वह पिछले साल की 30 जून को ही प्रशासन को कर चुका है, लेकिन समय पर सुनवाई न होने से उसने मामले की शिकायत मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी कर दी थी। हालांकि बाद में इस मामले में दलोदा तहसीलदार नीलेश पटेल ने पूरे प्रकरण की जांच कर शासकीय जमीन पर बनी इस धर्मशाला को शासकीय घोषित करने का भी आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में तहसील न्यायालय ने ग्राम पंचायत को उक्त भवन अपने कब्जे में लेकर सार्वजनिक उपयोग का भी आदेश दिया है।
Read More : Aasif Khan: पंचायत फेम एक्टर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
Mandsaur News: लेकिन तहसील न्यायालय के इस पालन का प्रशासनिक अधिकारियों ने आज तक पालन नहीं किया। लिहाजा इस मामले से नाराज शिकायतकर्ता आज केले के पत्ते लपेटकर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षण करने जनसुनवाई में पहुंच गया। शिकायतकर्ता पन्नालाल सेन ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि शासकीय जमीन को सार्वजनिक हित में सौंपने की इस कार्रवाई में वह निजी खर्च वहन करते-करते अब बदहाली के मुकाम पर पहुंच गया है। अब उसके पास पहनने के लिए कपड़े तक के भी पैसे नहीं बचे। लिहाजा उसने यह हथकंडा अपना कर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की है।
Mandsaur News: उधर इस मामले में मंदसौर के एसडीएम एस एल शाक्य ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी उन्हें है और उन्होंने तहसील के अधिकारी को आदेश देकर मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए प्रकरण का निराकरण शासन के हित में पहले ही करवा दिया है। उन्होंने बताया कि वह भवन और परिसर अब शासकीय भी घोषित हो चुका है।
Mandsaur News: गौरतलब है कि प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई से नाराज मंदसौर में कई लोग जनसुनवाई के दौरान यहां पहले भी अनूठे प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसमें लोट लगाते हुए शिकायतकर्ता और गुहार लगाते लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में जहर तक खा लिया है। ऐसे ही मामलों में आज यह एक और बड़ा उदाहरण सामने आया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मंदसौर के ग्राम लाला खेड़ा में सरकारी जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा निजी धर्मशाला का निर्माण किया गया, जिसे प्रशासन ने अवैध माना और उसे सरकारी जमीन घोषित किया। पर प्रशासनिक कार्रवाई में देरी के कारण विवाद बना हुआ है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mandsaur News: A youth reached the collector's office wrapped in banana leaves
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm