MCB News: आदिवासी छात्र की पिटाई का मामला, सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल और थाने पहुंचकर ली जानकारी
MCB News: प्रतिनिधि मंडल को छात्र ने पैर और पीठ में 10 छड़ी मारने की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि जूता नहीं पहनकर आने पर …

MCB News, image source: ibc24
- छात्र से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल
- सर्व आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा स्कूल
- 21 अगस्त को हायर सेकेंडरी स्कूल में मारपीट की घटना
मनेन्द्रगढ़: MCB News, एमसीबी जिले में कोटाडोल थाना क्षेत्र के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई आदिवासी छात्र की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सर्व आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल स्कूल पहुंचकर घटना को लेकर छात्र और प्राचार्य से जानकारी ली है। प्रतिनिधि मंडल को छात्र ने पैर और पीठ में 10 छड़ी मारने की जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि जूता नहीं पहनकर आने पर पिटाई हुई थी । एमसीबी जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर ब्लॉक के कोटाडोल का मामला है।
21 अगस्त को हायर सेकेंडरी स्कूल में मारपीट की घटना
MCB News बता दें कि 21 अगस्त को हायर सेकेंडरी स्कूल में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद समाज के संरक्षक पूर्व विधायक गुलाब कमरो के साथ शरण सिंह, भगवान सिंह, परमेश्वर सिंह ने स्कूल जाकर इस मामले की जानकारी ली है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कोटाडोल थाने में जाकर कार्यवाही को लेकर भी जानकारी ली है। अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसके पहले भरतपुर जिले के कोटाडोल में छात्र से मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। 21 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटाडोल में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई की गई थी। छात्र बिना जूता पहने स्कूल आया था। इस बात पर विद्यालय के अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति ने छात्र को बांस की छड़ी से पिटाई की थी।
छात्र से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के लिए टीम भेजी थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिवेदन मिलने के बाद शाला प्रबंध समिति को कार्रवाई के लिए लिखा है। इधर आदिवासी छात्र की पिटाई को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने पांच सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति जांच शुरू करती इसके पहले प्राचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं आदिवासी समाज कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक गुलाब कमरो ने बताया कि आदिवासी समाज इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक गुलाब कमरो ने बताया कि आदिवासी समाज ने एक टीम गठित की है। जो स्कूल में हुई घटना की जांच करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबाव डालकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। आदिवासी समाज इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आगे की कार्रवाई के लिए आयोग में भी सूचना देगा।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Case of beating of a tribal student, delegation of Sarva Adivasi Samaj reached school and police station to get information
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am