BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी : 24 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी : 24 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी : 24 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर
Bhasha
Published: 09 Jun 2026 | 6:04 pmModified: 09 Jun 2026 | 6:04 pm

मथुरा (उप्र), नौ जून (भाषा) मध्य प्रदेश से पुरुषोत्तम मास में धार्मिक यात्रा पर मथुरा आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस को मंगलवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवाल 24 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीतम पाल सिंह ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की वजह से मध्य प्रदेश के सागर, धार और इंदौर जिलों के तीन दर्जन यात्री मंगलवार तड़के तीर्थ यात्रा पर ट्रेन से मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मथुरा जंक्शन से एक निजी बस में सवार होकर वृंदावन के स्वामी अखण्डानन्द आश्रम में चल रही भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे।

सीओ ने बताया कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ‘जैंत कट’ पर मुड़ते समय दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन अब भी सात श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द

धीरज

धीरज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी : 24 यात्री घायल, सात की हालत गंभीर

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm