Premananda Maharaj Accident Video: बाल बाल बचे प्रेमानंद महाराज! अगर एक सेकंड हो जाती देर तो हो सकता था बड़ा हादसा, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
बाल बाल बचे प्रेमानंद महाराज…Premananda Maharaj Accident Video: Premananda Maharaj had a narrow escape! If there had been a delay of one

Premananda Maharaj Accident Video | Image Source | IBC24
- संत प्रेमानंद जी महाराज एक बड़े हादसे से बाल-बाल बचे,
- पदयात्रा के दौरान लटक गया लोहे का ट्रस,
- वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो,
मथुरा: Premananda Maharaj Accident Video: विख्यात आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद जी महाराज बुधवार सुबह एक गंभीर हादसे से बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब वे अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए आश्रम की ओर जा रहे थे। पदयात्रा के दौरान रास्ते में लाइटिंग के लिए लगाया गया लोहे का ट्रस अचानक लटककर हवा में झूलने लगा और ठीक उसी वक्त महाराज उसके नीचे से गुजर रहे थे।
Premananda Maharaj Accident Video: स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए परिकरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महाराज को घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। आगे चल रहे पुलिसकर्मी भी तेजी से दौड़कर मौके पर पहुंचे। संत के सहयोगियों ने बिना देर किए महाराज को तेज़ी से आगे निकाल लिया जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
▶️मथुरा : संत प्रेमानंद महाराज बुधवार को वृंदावन में एक हादसे से बाल-बाल बच गए। पदयात्रा के दौरान रास्ते में लाइटिंग के लिए लगा लोहे का ट्रेस अचानक लटककर हवा में झूल गया जब वह उसके नीचे से गुजर रहे थे। हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।#PremanandJiMaharaj… pic.twitter.com/X7G14cPGhw
— IBC24 News (@IBC24News) May 8, 2025
Premananda Maharaj Accident Video: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें यह पूरा दृश्य साफ नजर आ रहा है। यदि ट्रस गिर जाता तो सिर्फ महाराज ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और परिकरों को भी चोट लग सकती थी।
Read More : BLA Attacked Pakistan Army: बलूचिस्तान में बड़ा हमला! 12 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, BLA ने ली जिम्मेदारी
Premananda Maharaj Accident Video: बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद जी महाराज लंबे समय से हर रात लगभग 2 बजे पदयात्रा पर निकलते रहे हैं लेकिन हाल के दिनों में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने रात की बजाय सुबह पदयात्रा शुरू की है। कई बार वे कार से निकलते हैं और रास्ते में उतरकर पैदल आश्रम तक जाते हैं। बुधवार को भी वे इसी क्रम में पदयात्रा करते हुए आश्रम जा रहे थे जब यह हादसा होते-होते टल गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "संत प्रेमानंद जी महाराज हादसा" बुधवार सुबह मथुरा में हुआ जब वे पदयात्रा करते हुए आश्रम जा रहे थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Premananda Maharaj Accident Video: Premananda Maharaj had a narrow escape
MATHURA
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am