UP Update: अचानक टूटा ट्रक में लगा ‘साइड व्यू मिरर’, 4 साल के मासूम के गर्दन में धंसा, मौके पर ही मौत
अचानक टूटा ट्रक में लगा ‘साइड व्यू मिरर’, Suddenly the side view mirror of the truck broke and got stuck in the neck of a 4 year old innocent child.

UP Update. Image Soruce- IBC24 Archive
मथुरा: UP Update: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के केबिन में अपने पिता की गोद में बैठे चार साल के बच्चे की गर्दन में ट्रक का ‘साइड व्यू मिरर’ का टुकड़ा टूट कर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
UP Update: जैंत थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अश्विनी कुमार ने बताया कि शनिवार को राजमार्ग पर चौमुहां कस्बे के समीप से एक ट्रक दिल्ली की ओर से आगरा की तरफ जा रहा था तथा उसमें आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव जरार का निवासी राकेश अपने चार वर्षीय पुत्र प्रिंस को गोद में लेकर केबिन में बैठा हुआ था। वह राजस्थान के भिवाड़ी से अपने गांव लौट रहा था।
एसएचओ ने बताया कि जब ट्रक आझई गांव के निकट से गुजर रहा था, तभी ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया तथा उसी वक्त दूसरे ट्रक से रगड़ लगने पर उस ट्रक का ‘साइड व्यू मिरर’ का कांच टूटकर केबिन में बैठे बच्चे की गर्दन में घुस गया जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर बच्चे का शव उसके पिता को सौंप दिया। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Suddenly the side view mirror of the truck broke and got stuck in the neck of a 4 year old innocent child.
MATHURA
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pm