Agni 5 Missile Kanwar Yatra : कांवड़ में दिखी अग्नि-5 मिसाइल, 51 गोलों की झलक! हरिद्वार से दिल्ली तक जहां पहुंची, उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार आस्था के साथ देशभक्ति का अनोखा रंग देखने को मिला। हरिद्वार से दिल्ली के पालम जा रही एक कांवड़ को अग्नि-5 मिसाइल, 51 …

- हरिद्वार से दिल्ली के पालम क्षेत्र की ओर जा रही कांवड़ को अग्नि-5 मिसाइल की थीम पर तैयार किया गया है।
- कांवड़ में 51 गोलों की प्रतिकृतियों के साथ कई सैन्य प्रतीक भी लगाए गए हैं।
- कांवड़ को रंग-बिरंगी LED लाइटों से सजाया गया है, जिससे रात में इसका नजारा और आकर्षक दिखाई देता है
मेरठ : Agni 5 Missile Kanwar Yatra : सावन की कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता और सामाजिक संदेशों का भी बड़ा मंच बन चुकी है। हर वर्ष शिवभक्त अपनी अनोखी और आकर्षक कांवड़ों के जरिए लोगों का ध्यान खींचते हैं। इस बार हरिद्वार से दिल्ली के पालम क्षेत्र की ओर बढ़ रही एक विशेष कांवड़ पूरे रास्ते चर्चा का विषय बनी रही। अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु प्रतीक और सैन्य थीम पर तैयार इस भव्य कांवड़ को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीरों ने कांवड़ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और मोबाइल कैमरों में इसकी झलक कैद की। शिवभक्तों ने कांवड़ मार्गों पर योगी सरकार की ओर से किए गए इंतजामों की सराहना भी की।
भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित रही विशेष प्रस्तुति
कांवड़ दल के सदस्य राजवीर ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने भारतीय सेना की ताकत और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के सम्मान में अग्नि-5 मिसाइल, परमाणु प्रतीक और सैन्य उपकरणों के मॉडल से सजी कांवड़ तैयार की है। उनका कहना है कि यह प्रस्तुति देश की रक्षा में जुटे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी टोली ब्रह्मोस मिसाइल की थीम पर आधारित कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुई थी। अग्नि 5 कांवड़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी सजावट है। इसे रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया है, जो रात के समय बेहद आकर्षक दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे कांवड़िए आगे बढ़ते हैं, रोशनी से जगमगाती यह कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। कांवड़िए शिव भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति के गीतों पर भी झूमते हुए ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में मौजूद लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आते हैं।
51 गोलों की प्रतिकृतियों ने बढ़ाई भव्यता
ग्रुप सदस्य दीपांशु ने बताया कि उनका ग्रुप दिल्ली के पालम क्षेत्र से है, जिसमें करीब 25 से 30 शिवभक्त शामिल हैं। Kanwar Yatra 2026 कांवड़ में अग्नि-5 मिसाइल के साथ 51 गोलों की प्रतिकृतियां और अन्य सैन्य प्रतीकों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश हर मामले में सक्षम है। हम लोग युवाओं को सेना के गौरव से परिचित कराने के लिए ही इस तरह के मॉडल पर आधारित कांवड़ लेकर जा रहे हैं।
जहां से गुजरी वही उमड़े लोग
कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़ी थीम वाली कांवड़ें हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। भारत माता के चित्र, तिरंगा और सैन्य प्रतीकों से सजी इस कांवड़ ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया। मार्ग में जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस अनूठी कांवड़ को नजदीक से देखा, तस्वीरें खिंचवाईं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। आस्था और राष्ट्रभक्ति के संगम को दर्शाती यह कांवड़ इस वर्ष की यात्रा की सबसे चर्चित प्रस्तुतियों में शामिल रही।
भारत माता की कांवड़ और देश भक्ति के गीत भी
दिल्ली स्थित तिगरी निवासी अभिषेक भारत माता की कांवड़ लेकर आए हैं। अभिषेक के अनुसार उनके लिए राष्ट्र प्रथम है और वह देश को सबकुछ मानते हैं। ऐसे में उन्होंने भारत माता की कांवड़ लाने का फैसला लिया। अभिषेक की भारत माता की इस डीजे कांवड़ पर भारत माता की प्रतिमा के साथ भारतीय का नक्शा और दोनों ओर तिरंगे भी लगे हुए हैं। यह देश है वीर जवानों का, मेरे देश की मिट्टी सोना उगले, ऐ वतन-ऐ वतन, कर चले हम फिदां जाने तन साथियों जैसे देशभक्ति गाने लोगों में देशभक्ति को जोश जगा रहे हैं। यह कांवड़ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर बन रहे ‘द्विपुष्कर’ और ‘हर्षण’ योग में करें यह एक अचूक साधना, मिलेगा “वाजपेय” यज्ञ का महापुण्य!
- Subsidy Scheme For Fishermen: मछली पालने वाले किसानों को बड़ा तोहफा!… अब इस चीज की खरीदी पर सरकार देगी 70 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ
- Sagar Cyber Fraud News : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, फिर ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गए होश! करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Agni-5 Missile-Themed Kanwar Becomes Major Attraction During Sawan Yatra
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm