मेरठ में गन्ने के खेत में मिला लापता छात्रा का शव, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
मेरठ में गन्ने के खेत में मिला लापता छात्रा का शव, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
मेरठ (उप्र), 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती का रविवार को गन्ने के खेत में शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने युवती की पहचान किरोट गांव की निवासी ललिता गौतम के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि वह 15 मई की सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
उन्होंने बताया कि गौतम अपने परिवार के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन एन्क्लेव इलाके में रह रही थी। उसके लापता होने के बाद टीपी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार, रोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपसिया गांव के पास जंगल इलाके में स्थित गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया। स्थानीय निवासियों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: मेरठ में गन्ने के खेत में मिला लापता छात्रा का शव, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
MEERUT
और भी पढ़ें ›उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pm