BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार
Bhasha
Published: 03 Apr 2026 | 3:40 pmModified: 03 Apr 2026 | 3:40 pm

मेरठ, तीन अप्रैल (भाषा) मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ग्राम धनपुर में 27-28 मार्च की रात करीब 1:40 बजे नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि बीएसएफ कांस्टेबल नैन सिंह (35) की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में जान गंवाने वाले बीएसएफ कांस्टेबल की पत्नी भी शामिल है।

पांडे ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि जान गंवाने वाला बीएसएफ का कांस्टेबल अपनी पत्नी कोमल को गुलशन (क्षेत्र के निवासी) के साथ संबंध होने के कारण अक्सर ताना मारता था और अपमानित करता था।

उन्होंने कहा कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने नैन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुलशन, कोमल (जान गंवाने वाले जवान की पत्नी), राहुल उर्फ पवन, गुड्डु और मोंटू के रूप में हुई है।

आरोपियों द्वारा दिए गए सुराग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय बीएसएफ जवान शनिवार (28 मार्च) शाम को मेरठ जिले में अपने घर पर मृत पाया गया और उसके शरीर पर गोली का घाव था।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित धनपुर गांव की है।

थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीएसएफ कांस्टेबल नैन सिंह (35) छुट्टी लेकर घर आए थे और इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और छह मार्च को घर आए थे।

इस संबंध में मृतक के पिता गरीबदास की लिखित शिकायत पर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती शिकायत में पड़ोसियों का नाम लिया गया था।

पुलिस ने कहा, ‘‘चश्मदीदों की अनुपस्थिति में पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच की।’’

भाषा सं जफर संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

People also search for:UP jawan murder revealed
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm