BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र: मेरठ के निजी कॉलेज छात्रावास में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा मृत मिली

उप्र: मेरठ के निजी कॉलेज छात्रावास में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा मृत मिली

उप्र: मेरठ के निजी कॉलेज छात्रावास में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा मृत मिली
Bhasha
Published: 20 May 2026 | 3:16 pmModified: 20 May 2026 | 3:16 pm

मेरठ, 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक निजी महाविद्यालय के छात्रावास में बुधवार सुबह एमबीए अंतिम वर्ष की एक छात्रा का शव मिला है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने यहां दी।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ऊंचाई से गिरने से छात्रा की मौत हुई है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतका की पहचान अनु गुप्ता (23) के रूप में हुई है, जो महाविद्यालय परिसर स्थित सरोजिनी नायडू छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, एक सफाईकर्मी ने बुधवार सुबह छात्रावास की लॉबी में छात्रा का शव देखा और इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह कुछ दिन पहले ही अपने घर सहारनपुर से छात्रावास लौटी थी।

घटना की सूचना मिलने पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि छात्रा की मौत सीढ़ी से फिसलने के कारण हुई है।

पुलिस ने छात्रावास की वार्डन और सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ भी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी प्रकार के आपराधिक पहलू की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: मेरठ के निजी कॉलेज छात्रावास में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा मृत मिली

People also search for:bodystudent'supUP student's body
शहर की खबरें
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm
ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 3:19 pm
हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की

हमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की

01 Oct 2026 | 3:01 pm