उप्र: मेरठ में रोडवेज बस की टक्कर से दो श्रद्धालुओं की मौत, एक महिला की हालत गंभीर
उप्र: मेरठ में रोडवेज बस की टक्कर से दो श्रद्धालुओं की मौत, एक महिला की हालत गंभीर
मेरठ, एक फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से पैदल यात्रा कर रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, खतौली के पुरानी शिवपुरी मोहल्ला निवासी हरिओम (42) अपनी पत्नी सरिता और पड़ोसी सरला (59) के साथ नंगली तीर्थ के लिए पदयात्रा पर निकले थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव के पास शिव ढाबा के सामने पहुंचे तभी देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक रोडवेज बस तीनों को टक्कर मारती हुई निकल गई।
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिओम और सरला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजमार्ग पर जाम लग गया।
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया हालांकि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
दौराला थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हरिओम और सरला की मौत हो गयी जबकि सरिता का उपचार जारी है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बस चालक और वाहन की नंबर प्लेट की पहचान की जा सके।
भाषा सं आनन्द नेत्रपाल जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: मेरठ में रोडवेज बस की टक्कर से दो श्रद्धालुओं की मौत, एक महिला की हालत गंभीर
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm