IBC24 News Mind Summit: औचक निरीक्षण सिर्फ रील तक तो नहीं है सीमित? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कह दी ये बड़ी बात
Chhattisgarh Anganwadi News: औचक निरीक्षण सिर्फ रील तक तो नहीं है सीमित? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कह दी ये बड़ी बात

Chhattisgarh Anganwadi News
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बड़ा खुलासा
- आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण
- आंगनबाड़ी केंद्रों में कमी पाई तो तुरंत कार्रवाई
रायपुर: Chhattisgarh Anganwadi News: साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
IBC24 मंच से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जवाब ( Minister Laxmi Rajwade EXCLUSIVE)
इसके साथ ही हम आज बात कर रहे हैं विपक्ष के तौर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी। अलग-अलग सेशन में हम रूबरू होंगे दिग्गज मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं से और जानेंगे कैसा रहा है छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दो साल का कार्यकाल। IBC24 के माइंड समिट के मंच पर पहुंचे और औचक निरीक्षण का असली मकसद को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ा बयान दिया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण (Chhattisgarh Anganwadi Inspection)
Chhattisgarh Anganwadi News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा की कोई निरीक्षण के दौरान जाता है तो पाया जाता है कि सामग्री की एक्सपायरी डेट हो चुकी होती है। यह एक बड़ी समस्या है। दूसरी समस्या यह है कि जब हम स्वयं निरीक्षण के लिए जाते हैं, तो वहां सब कुछ अपडेटेड ही दिखता है। जो नहीं दिखता, उसके लिए हम सख्त निर्देश दे आते हैं। मंत्री महोदया जब जाती हैं तो निरीक्षण की जानकारी पहले से मिल जाती है, इसलिए कभी-कभी सब अपडेट कर लिया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि वास्तविक स्थिति पूरी तरह छिपी रहती है। मेरा प्रयास रहता है कि बिना पूर्व सूचना दिए आंगनबाड़ी केंद्र या विभाग की किसी भी संस्था का औचक निरीक्षण किया जाए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में कमी पाई तो तुरंत कार्रवाई (CG Anganwadi Quality Check)
Chhattisgarh Anganwadi News: अगर व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जाननी है, तो हमें किसी केंद्र पर जाने से पहले जानकारी देने की बजाय पहले अन्य केंद्रों का निरीक्षण करना चाहिए ताकि वास्तविक परिस्थितियाँ सामने आएं। इसके बाद इसे सुधारने के लिए लगातार सचिव या डीपीओ के माध्यम से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाती है। बैठक में जहां-जहां कमियां पाई जाती हैं अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाती है और आवश्यकतानुसार फटकार भी दी जाती है। जहां गंभीर स्थिति पाई जाती है वहां सुधार के लिए निर्देश जारी किए जाते हैं और कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है ताकि स्थिति में सुधार हो सके।
यह भी पढ़ें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय में होगी बढ़ोत्तरी? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बड़ा खुलासा
- विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रही कांग्रेस? टीएस सिंहदेव ने दिए 10 में से मात्र 5-6 नंबर, जानिए क्यों
- छत्तीसगढ़ में कब होगी शिक्षकों की भर्ती? IBC24 Mind Summit में शिक्ष मंत्री गजेंद्र यादव ने किया बड़ा खुलासा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: ताकि वास्तविक स्थिति का पता चले और किसी केंद्र पर सामग्री की एक्सपायरी या अन्य कमियों को तुरंत सुधारा जा सके।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Anganwadi News: Are surprise inspections limited only to social media reels
Mind Summit
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm