BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मिर्जापुर में इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

मिर्जापुर में इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

मिर्जापुर में इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा
Bhasha
Published: 06 Sept 2026 | 11:39 amModified: 06 Sept 2026 | 11:39 am

मिर्जापुर (उप्र), छह सितंबर (भाषा) मिर्जापुर जिले में ‘स्टोन क्रशर’ (पत्थर तोड़ने वाले) एक संयंत्र की इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत के मामले में रविवार को पांच नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह मामला अहरौरा थाने में दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कराने की शिकायत सूर्यबली ने दी थी, जो भगवती देई में हुए खनन हादसे में जान गंवाने वाले दुर्योधन के परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस ने बताया कि मुकदमे में खदान के मालिक मधुसूदन सिंह, कर्मचारी मनोज यादव, संयंत्र के मालिक शिवकुमार उर्फ पिंटू पटेल तथा विनोद पटेल एवं आनंद पटेल को नामजद किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत दर्ज किया गया है।

यह घटना शनिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर अहरौरा थाना इलाके के भगवती देई में ‘एसएस रंजन स्टोन प्लांट’ में हुई।

ऐसी जानकारी है कि इमारत की नींव का रैंप जमीन में धंसने के बाद यह ढह गयी।

चुनार के उप जिलाधिकारी अनेक सिंह ने बताया कि जब इमारत गिरी, तो कार्यालय के अंदर चार मजदूर मौजूद थे और उन सभी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लाल बहादुर (35), अशोक (38), राकेश (28) और दुर्योधन (28) के तौर पर हुई है। चारों पड़ोसी जिले सोनभद्र के चुरक-चोपन इलाके के बड़गांव के रहने वाले थे।

भाषा सं सलीम गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मिर्जापुर में इमारत गिरने से चार मजदूरों की मौत, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

People also search for:UP building case
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm