धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में मिर्जापुर जिले में एक महिला गिरफ्तार
धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में मिर्जापुर जिले में एक महिला गिरफ्तार
मिर्जापुर (उप्र), आठ नवंबर (भाषा) मिर्जापुर जिले में पुलिस ने शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आर्थिक प्रलोभन और अन्य तरीकों से एक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का आरोप है।
पुलिस विभाग के एक बयान में बताया गया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के ध्रुवचंद्र ने सात नवंबर को राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी महिला ने पैसे का लालच देकर उसे हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए मनाने की कोशिश की थी।
इस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को राजगढ़ पुलिस की एक टीम ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान उसी थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव के दीपक की पत्नी प्रमिला के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि महिला को हिरासत में ले लिया गया और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जेल भेज दिया गया।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में मिर्जापुर जिले में एक महिला गिरफ्तार
MIRZAPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm