Maoist Couple Surrender: 13 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, 25 साल बाद छोड़ा हथियार, संगठन में संभालते थे ये जिम्मेदारियां, पुलिस के सामने खोले राज
13 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, 25 साल बाद छोड़ा हथियार…Maoist Couple Surrender: Naxal couple with a reward of 13 lakhs

Maoist Couple Surrender | Image Source | IBC24
- 13 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण,
- 25 साल बाद छोड़ा हथियार,
- सरकार की नीति से हुए प्रभावित,
मोहला-मानपुर: जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जहां लम्बे समय से सक्रिय इनामी नक्सली दंपत्ति ने आत्मसमर्पण किया है। ये तेरह लाख के इनामी नक्सली दम्पति है जो कई सालों से नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। जिसकी जिला पुलिस और सुरक्षा बलों को लंबे समय से इनकी तलाश थी।
Read More : Panna News: कोबरा सांप के काटने पर युवक ने उठाया चौंकाने वाला कदम, बहादुरी देखकर हर कोई हैरान
राजनांदगाव रेंज पुलिस महानिर्देशक अभिषेक शांडिल्य व मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मुलन अभियान के तहत् व छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण निति योजना से प्रभावित होकर नक्सली जीवन उर्फ़ राम तुलावी व अगासा उर्फ़ आरती कोर्राम ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्म समर्पण किया है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही नीति के तहत दम्पतियों को पचास पचास हजार दिया गया! आत्म समर्पित नक्सली दंपत्ति तेरह लाख के इनामी नक्सली थे। नक्सली दंपत्ति जीवन मोहला थाना के परवीडीह व अगसा ग्राम तेलीटोला की निवासी है। बता दे नक्सल दंपत्ति 25 साल से माओवादी संगठन मे सक्रिय रहे है! जहाँ जीवन माड़ क्षेत्र मे सक्रिय डिवीसीएम व अगासा एसीएम पद के सक्रिय सदस्य थे। जिनमे से नक्सली जीवन माड़ मे नक्सलीयों के स्कूल मे पढ़ाने का काम करते था। जिसका उदेश्य माड़ क्षेत्र के लगभग सभी गावो मे घूमघूम कर नक्सली संगठन के सदस्यों को नक्सली विचार धारा से जोड़ना था। वही अगासा नक्सलीयों के चेतना नाट्य मंच की अध्यक्ष थी।
आईजी ने बताया कि नक्सली दम्पती ने जिला पुलिस अधिक्षक के सामने आत्म समर्पण किया है। जिसमे डीव्हीसीएम जीवन आठ लाख और उनकी पत्नी एसीएम अगासा पाँच लाख के इनामी नक्सली थे। जिन्हे शासन कि नीति के तहत घोषित प्रोत्साहन राशि पचास पचास हजार रूपए तत्काल दिया गया। वही आईजी ने कहा हमारा प्रयास है कि शासन कि इस नीति के तहत नक्सली समर्पण करें या जो आपरेशन चल रहा है उसे फेस करें। नक्सली दम्पतियों का यह आत्मसमर्पण उन नक्सलियों के लिए है जो वापस मुख्य धारा से जुड़ना चाहते है।
Read More : Rajasthan Congress MLA: 11 साल पुराने केस में कांग्रेस के 2 विधायकों समेत 9 को सजा, जिला अदालत का बड़ा फैसला
वही आत्मसमर्पण किए नक्सली ने कहा कि व बस्तर सहित अन्य जिलों मे सुरक्षा बल द्वारा लगातार प्रहार के डर व छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एसपी के सामने हथियार छोड़ आत्म समर्पण किए! हम निवेदन है कि नक्सली साथी हथियार छोड़कर मुख्य धारा से जुड़े।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार की "नक्सली आत्मसमर्पण" नीति का उद्देश्य माओवादियों को मुख्यधारा में लाकर उन्हें समाज में पुनः स्थापित करना है। इसमें आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा, और रोजगार के अवसर दिए जाते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Maoist Couple Surrender: Naxal couple with a reward of 13 lakhs surrendered, gave up arms after 25 years, used to handle these responsibilities in the organization, revealed secrets in front of the police
मोहला-मानपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm