BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena News: बदमाशों के हौसले बुलंद! 20 दिन में श्रद्धालुओं पर 5वां हमला; यात्रियों से भरी बस में मचाया ऐसा कोहराम, पूरी खबर पढ़ रह जाएंगे हैरान

मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर खाटू श्याम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ और श्रद्धालुओं …

Morena News:

Morena News:

Sneha Singh
Published: 04 Jan 2026 | 5:50 pmModified: 04 Jan 2026 | 5:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. नेशनल हाईवे-44 पर खाटू श्याम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया।
  2. बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, श्रद्धालु डर और अफरा-तफरी में
  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

 Morena News:  मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-44 पर खाटू श्याम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने बस सवार यात्रियों और बस ड्राइवर पर हमला कर लूटपाट की कोशिश की। इस घटना में बस ड्राइवर बेरहमी से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया। पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Morena News: हथियारों के दम पर लूट-मार

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरायछौला थाना क्षेत्र के बंधा गांव के पास नेशनल हाईवे-44 का है। इस हाईवे पर बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बस, खाटू श्याम जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस को रोककर बदमाशों ने हथियारों की नोक पर ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों ने बस में सवार श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट और लूटपाट का प्रयास किया। घटना के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते बस स्टाफ और यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। Morena News

 Morena News:  : मौजूदा लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज किया। पुलिस ने फिलहाल बदमाशों की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही वारदातों के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

20 दिनों में पांचवीं घटना  

 Morena News:  गौरतलब है कि नेशनल हाईवे-44 पर पिछले 20 दिनों में यह पांचवीं वारदात है। लगातार हो रही घटनाओं से साफ है कि बदमाशों का नेटवर्क सक्रिय है और हाईवे यात्रियों के लिए असुरक्षित बनता जा रहा है। आखिर कब तक नेशनल हाईवे-44 पर बदमाशों का आतंक जारी रहेगा, क्या पुलिस इस लूट गैंग पर नकेल कस पाएगी या श्रद्धालुओं और यात्रियों को हर सफर में जान जोखिम में डालनी पड़ेगी

ये भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह हमला नेशनल हाईवे-44 पर सरायछौला थाना क्षेत्र के बंधा गांव के पास हुआ, हाल ही में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Armed Robbers Attack Pilgrims’ Bus on NH-44 in Morena, Driver Seriously Injured

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am