BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Illegal Sand Mining In Morena: एमपी में अवैध रेत खनन का भंडाफोड़, कृषि मंत्री के बेटे का नाम आया सामने, मचा हड़कंप

एमपी में अवैध रेत खनन का भंडाफोड़…Illegal Sand Mining In Morena: Illegal sand mining exposed in MP, name of Agriculture Minister’s son

tikesh Kumar
Published: 28 Mar 2025 | 8:56 amModified: 28 Mar 2025 | 8:59 am
HIGHLIGHTS
  1. एमपी में अवैध रेत खनन का भंडाफोड़,
  2. कृषि मंत्री के बेटे का नाम आया सामने,
  3. रेत माफिया" को "पेट माफिया- एंदल सिंह कंसाना,

मुरैना: Illegal Sand Mining In Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत खनन का मामला सामने आया है जिसमें कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे और उनके सहयोगी का नाम जुड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम ने अवैध रेत से भरे एक डंपर को पकड़कर जब्त किया है, जिसकी जांच के दौरान इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

Read More :  MP Weather Update: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, इन जिलों में अगले कुछ दिनों में गिरेगा पारा

कैसे पकड़ा गया डंपर?

Illegal Sand Mining In Morena: वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया और जांच के दौरान ड्राइवर ने खुलासा किया कि यह डंपर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे और उनके सहयोगी का है। डंपर पर ए.एस कंसाना, बंकू भाई और रामवीर भाई के फोन नंबर लिखे मिले हुए हैं। चंबल नदी से रेत भरकर इसे जौरा, कैलारस, सबलगढ़ सहित कई इलाकों में सप्लाई किया जाता था। ड्राइवर ने यह भी बताया कि प्रत्येक चक्कर के लिए उसे 1,000 रुपये मिलते थे। डंपर को जब्त कर कोतवाली में रखवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Read More :  Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में फिर आई तेजी, जानें आपके शहर में आज कितना हैं गोल्ड का रेट

कौन हैं एंदल सिंह कंसाना?

Illegal Sand Mining In Morena: एंदल सिंह कंसाना मुरैना जिले की सुमावली सीट से वर्तमान में बीजेपी विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री हैं। 1993, 1998, 2008 और 2018 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा से हार गए थे। 2023 में बीजेपी के टिकट पर पांचवीं बार विधायक बने और उन्हें कृषि मंत्री का पद दिया गया।

Read More :  Kathua Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर जारी, पुलिस के 3 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर

रेत माफिया" को "पेट माफिया- एंदल सिंह कंसाना

Illegal Sand Mining In Morena: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में एंदल सिंह कंसाना ने "रेत माफिया" को "पेट माफिया" बताया था। पूरे प्रदेश, खासकर मुरैना में रेत खनन और सरकारी अधिकारियों पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। कंसाना के बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। अब मुरैना में पकड़े गए डंपर ड्राइवर ने मंत्री के बेटे और उनके सहयोगी के नाम का खुलासा किया। इस खुलासे के बाद अवैध खनन को लेकर प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: डंपर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे और उनके सहयोगी का बताया जा रहा है, जो अवैध रेत खनन में शामिल हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Illegal Sand Mining In Morena: Illegal sand mining exposed in MP

शहर की खबरें
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am