गणेश सेमीफाइनल में पहुंचे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में हारीं
गणेश सेमीफाइनल में पहुंचे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में हारीं
नागोया, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि चिकिता तनीपार्थी महिला व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में हारकर पदकों की हैट्रिक से चूक गईं।
बुधवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम का हिस्सा रहे गणेश ने यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पज स्क्वायर में चीनी ताइपे के चीह लुन चेन को 148-138 से हराया।
गणेश ने सभी पांच सीरीज में जीत दर्ज की। उनका स्कोर 29-28, 29-28, 30-29, 30-26, 30-27 रहा।
उन्होंने शुरुआती दो सीरीज में केवल दो बार नौ अंक का निशाना लगाया जिसके बाद लगातार 10 अंक के निशाने साधे।
चिकिता ने बुधवार को महिला टीम और मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। हालांकि अंतिम आठ के मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफाह के हाथों 143-144 (29-30, 29-30, 29-29, 29-26, 27-27) से हार का सामना करना पड़ा।
चिकिता क्वार्टर फाइनल में लय हासिल नहीं कर सकीं और पांच चरण में से केवल एक चरण ही जीत पाईं।
पांचवें चरण के पहले शॉट में आठ अंक हासिल करने का चिकिता को खामियाजा भुगतना पड़ा और अंततः उन्होंने एक अंक के अंतर से मुकाबला गंवा दिया।
भाषा सुधीर
सुधीर
लेखक के बारे में
Web Title: गणेश सेमीफाइनल में पहुंचे, चिकिता व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में हारीं
एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, क्या अय्यर की टीम मिलाएगी विरोधी टीम से हाथ?
01 Oct 2026 | 2:22 pmभारत और श्रीलंका के बीच एशियाई खेलों के सेमीफाइनल का स्कोर
01 Oct 2026 | 2:10 pm40 साल में पहली बार एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटेगा भारतीय टेनिस दल
01 Oct 2026 | 2:01 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pmभारत की ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं
01 Oct 2026 | 1:20 pmईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना
01 Oct 2026 | 1:11 pmभारतीय महिला हॉकी टीम और ओलंपिक के टिकट के बीच चीन की दीवार
01 Oct 2026 | 1:04 pmअनीश सातवें स्थान पर, भारत ने 15 पदकों के साथ निशानेबाजी अभियान समाप्त किया
01 Oct 2026 | 1:02 pm