BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena News : आप शिकायत कर दीजिए…काम हम अपनी मर्जी से करेंगे, बिजली कर्मियों की लापरवाही से मासूमों की जान पर बन आई बात, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरैना में टूटी हाई टेंशन लाइन के कारण दो मासूम झुलसे, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।

Morena News : आप शिकायत कर दीजिए…काम हम अपनी मर्जी से करेंगे, बिजली कर्मियों की लापरवाही से मासूमों की जान पर बन आई बात, जानिए क्या है पूरा मामला
Sneha Singh
Published: 19 Dec 2025 | 2:26 pmModified: 19 Dec 2025 | 4:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुरैना में टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो भाई-बहन झुलस गए।
  2. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ नेशनल हाईवे-552 पर तीन घंटे तक जाम लगाया।
  3. बच्चे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए गए, और परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बार फिर बिजली विभाग की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। टूटे पड़े हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दो भाई-बहन बुरी तरह झुलस गए। इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-552 पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी। फिलहाल ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना टेटरा थाना क्षेत्र के कैमारा कला गांव के पास हुई। गांव से खेत की ओर जा रहे दो सगे भाई-बहन का पैर अचानक टूटे पड़े तार पर पड़ गया और करंट लगते ही दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डंडों की मदद से तार को हटाया और बच्चों को बचाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, और हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो दिनों से टूटकर पड़ी थी तार

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के नजदीक 11 केवी हाई टेंशन लाइन का तार पिछले दो दिनों से टूटकर जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके लिए ग्रामीण लगातार बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत कर रहे थे, लेकिन न तो तार हटाया गया और न ही लाइन बंद की गई। इस पूरी घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नेशनल हाईवे-552 पर तीन घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश दी, लेकिन परिजन बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के टेट्रा थाना क्षेत्र के कैमारा कला गांव के पास हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Two Innocent Children Suffer Due to Electricity Department’s Two-Day Negligence in Murena

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm