Reliance Rolls-Royce Partnership : AMCA के लिए भारत में बनेगा स्वदेशी फाइटर जेट इंजन! इन दो दिग्गज कंपनियों ने मिलाया हाथ, रक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। Reliance Industries और Rolls-Royce ने AMCA कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान …

Reliance Rolls-Royce Partnership
- AMCA प्रोग्राम के लिए स्वदेशी इंजन बनाने की बड़ी तैयारी।
- Reliance की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और Rolls-Royce की इंजन टेक्नोलॉजी साथ आएगी।
- भारत में एडवांस्ड एयरो-इंजन इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर।
मुंबई : Reliance Rolls-Royce Partnership : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम सामने आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन के डिजाइन, विकास, निर्माण और आपूर्ति में साथ काम करने का रणनीतिक इरादा जताया है। AMCA भारत का अगली पीढ़ी का फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम है और इसे देश की वायु-शक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दोनों कंपनियां भारत में एक डेडिकेटेड एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावना भी तलाशेंगी। इसे पावर और प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना है। प्रस्तावित साझेदारी का लक्ष्य AMCA के लिए इंजन के संयुक्त विकास में रोल्स-रॉयस की उन्नत इंजन टेक्नोलॉजी और रिलायंस की मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता को साथ लाना है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी में अपनी क्षमता भारत की रणनीतिक स्वायत्तता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोल्स-रॉयस की एडवांस्ड प्रोपल्शन विशेषज्ञता और रिलायंस की टेक्नोलॉजी तथा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को जोड़कर भारत में स्वदेशी एयरो-इंजन इकोसिस्टम तैयार करने का लक्ष्य है। इससे देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ भविष्य में एडवांस्ड प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में भी मदद मिल सकती है।
रोल्स-रॉयस के CEO तुफान एर्गिनबिलगिच ने इसे भारत में मजबूत और आत्मनिर्भर एयरोस्पेस इकोसिस्टम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि रोल्स-रॉयस की करीब एक सदी की इंजीनियरिंग और इंजन विशेषज्ञता को रिलायंस की भारतीय औद्योगिक क्षमता के साथ जोड़ा जाएगा।
प्रस्तावित एयरो गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स में डिजाइन, विकास, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग, उत्पादन और पूरे लाइफसाइकल के दौरान इंजन सपोर्ट जैसी क्षमताएं भारत में विकसित करने का लक्ष्य है। दोनों कंपनियां आगे रक्षा, सिविल एयरोस्पेस और नई पावर एवं प्रोपल्शन प्रणालियों में भी सहयोग की संभावनाएं तलाश सकती हैं।
Media Release - Reliance Industries and Rolls-Royce announce strategic intent to partner and develop India's indigenous combat engine for the Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) programme
London / Mumbai, 14thAugust 2026: Reliance Industries Limited (Reliance) and Rolls-Royce…
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) August 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Boyfriend Murders Girlfriend In Raipur: रायपुर में फिर हुई युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने इस वजह से गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, होटल के कमरे में दिया वारदात को अंजाम
- Former Naxalites in Raipur Fashion Show: फैशन शो से पहले रायपुर में हफ्ते भर की ट्रेनिंग.. कभी जंगलों से बाहर नहीं रखा था कदम, अब रैंप वॉक कर रही सरेंडर महिला नक्सली, खुद ही बताये अपने अनुभव
- Allahbad High Court On Maternity Leave : सरकारी नौकरी वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट! इस कंडीशन में भी 180 दिन की छुट्टी, हाईकोर्ट का आदेश
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Reliance and Rolls-Royce Join Forces for Indigenous Engine for India's AMCA Fighter Jet
MUMBAI SUBURBAN
और भी पढ़ें ›युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmरायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद
01 Oct 2026 | 7:35 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pmखबर महाराष्ट्र छात्र डूबे
01 Oct 2026 | 7:08 pm