BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Truck Drivers Strike News: पूरे प्रदेश में नहीं चलेंगी ट्रकें!.. रुक जाएगा हर जरूरी काम!.. ई-चालान के खिलाफ सड़कों पर उतरे ड्राइवर

महाराष्ट्र में ई-चालान के खिलाफ ट्रक चालक आधी रात से हड़ताल पर जाएंगे

Truck Drivers Strike in Maharashtra News

Truck Drivers Strike in Maharashtra News

satya prakash
Published: 02 Jul 2025 | 1:09 amModified: 02 Jul 2025 | 6:42 am
HIGHLIGHTS
  1. ई-चालान के खिलाफ ट्रक चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
  2. आवश्यक सेवाओं की गाड़ियां हड़ताल से बाहर रहेंगी
  3. ट्रांसपोर्टरों पर उत्पीड़न का आरोप, सरकार ने समिति बनाई

Truck Drivers Strike in Maharashtra News: मुंबई: मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में लाखों ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों ने यह जानकारी दी।

Read More: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बेहतर मौका! इस विभाग में निकली भर्ती, फटाफट करें ऑनलाइन आवेदन

हालांकि, स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली बसों के संचालकों सहित अन्य ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अनुरोध पर हड़ताल में अपनी भागीदारी स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इससे वरकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) को असुविधा होगी, क्योंकि आषाढ़ी एकादशी नजदीक है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर विचार करने के लिए परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय समिति गठित की।

Truck Drivers Strike in Maharashtra News: राज्य में ट्रांसपोर्टरों के संघों की एक एक्शन कमेटी ‘वहातुकदार बचाओ कृति संगठन’ ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल मध्यरात्रि से शुरू होगी क्योंकि ट्रांसपोर्टर ई-चालान और ई-चालान की वसूली के लिए प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा उत्पीड़न से परेशान हैं। एक्शन कमेटी के संयोजक उदय बर्गे ने कहा, 'मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 1.5 लाख से 2 लाख ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन आधी रात के बाद हड़ताल पर चले जाएंगे।'

Read Also: घोटाले की कालिख..आरोपों की आंच! किन सबूतों के आधार पर घोटाले का आरोप लगाया गया? देखिए पूरी रिपोर्ट 

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध, सब्जियां और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं को लाने-जाने में शामिल गाड़ियों को हड़ताल के दायरे से बाहर रखा गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: यह हड़ताल ई-चालान के कड़े नियमों और उनके वसूली के तरीकों के विरोध में की जा रही है। ट्रांसपोर्टर्स का आरोप है कि प्रवर्तन एजेंसियां उत्पीड़न कर रही हैं और जुर्माने दोबारा वसूले जा रहे हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Truck drivers in Maharashtra to go on strike from midnight against e-challans

शहर की खबरें
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम

01 Oct 2026 | 1:40 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
बहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना

बहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना

01 Oct 2026 | 1:17 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm