BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अंकित बालियान हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू

अंकित बालियान हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू

अंकित बालियान हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू
Bhasha
Published: 29 Sept 2026 | 6:16 pmModified: 29 Sept 2026 | 6:16 pm

मुजफ्फरनगर, 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में फरार एक-एक लाख रुपये के इनामी तीन आरोपियों के खिलाफ शामली में कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों के घरों पर अदालत से जारी कुर्की संबंधी नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

शामली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम ने सोमवार को बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी सत्यम, आर्यन और राहुल उर्फ भोलू अभी फरार हैं। ये तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

गौतम ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू करने के लिए अदालत की प्रक्रिया के तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं।

उन्होंने बताया कि अगर आरोपी अदालत के समक्ष पेश नहीं होते हैं, तो न्यायालय के आदेश पर कानून के अनुसार उनके मकानों की कुर्की की जाएगी।

गौतम के मुताबिक, पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और उनके ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक के पिता सतवीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो कथित शूटर सुमित और मोहित की पहचान करते हुए उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को शामली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में सुमित और मोहित की मौत हो गई।

इसके बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) सहित कई टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी आगे बढ़ाई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

भाषा

सं. सलीम पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अंकित बालियान हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू

People also search for:UP Murder Notice
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm