UP News: दूल्हा हो तो ऐसा! बीच मंडप में लिया ये फैसला, सुनकर हर कोई हो गए भावुक, दुल्हन के भी आंख से निकले आंसू, जानें क्या है मामला
Dulha Dulhan News: दूल्हा हो तो ऐसा! बीच मंडप में लिया ये फैसला, सुनकर हर कोई हो गए भावुक, दुल्हन के भी आंख से निकले आंसू, जानें क्या है मामला

Dulha Dulhan News
- दूल्हे अवधेश सिंह ने शादी में 31 लाख रुपये लेने से इंकार किया
- दहेज प्रथा के खिलाफ दिया मजबूत संदेश
- मेहमानों ने तालियां बजाकर सराहा
मुजफ्फरनगर: Dulha Dulhan News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने दुल्हन के परिवार की तरफ से दिए गए 31 लाख रुपये लेने से इनकार करके एक मिसाल कायम की। एक हफ्ते पहले अवधेश सिंह (26) और अदिति सिंह (24) की यहां बुढ़ाना तहसील के शाहबुद्दीनपुर गांव में शादी हुई। इस दौरान लड़की वालों ने अवधेश को एक थाल में रखकर 31 लाख रुपये दिए, जिन्हें लेने से उन्होंने इंकार कर दिया।
Dulha Dulhan News इतनी बड़ी रकम लेने से इनकार करने के बाद अवधेश लोगों की निगाहों में आ गये और दोनों पक्षों ने तालियां बजाकर उनकी तारीफ की। अदिति के परिवार, खासकर उनके नाना सुखपाल सिंह के लिए यह एक भावनात्मक पल था। अदिति कोविड-19 महामारी के दौरान अपने पिता की मृत्यु के बाद से नाना के पास रह रही थीं।
सुखपाल ने अपनी नातिन की शादी के लिए ये पैसे रखे हुए थे। लेकिन जैसे ही थाल सामने आई, अवधेश रुक गए। फिर, हाथ जोड़कर और धीरे से झुककर उन्होंने उसे पीछे सरका दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे इसे लेने का कोई हक नहीं है। यह उनके (दुल्हन) नानाजी की मेहनत की कमाई है।' अवधेश ने कहा, 'हम दहेज प्रथा के खिलाफ हैं।' इसके बाद थोड़ी देर के लिए आंगन में सन्नाटा छा गया लेकिन फिर मेहमानों ने अवधेश के प्रति सम्मान दिखाते हुए तालियां बजानी शुरू कर दीं।
दूल्हे की तरफ से एक बुजुर्ग, ठाकुर नरेंद्र सिंह ने बाद में बताया कि परिवार ने अदिति के रिश्तेदारों को पहले ही बता दिया था कि वे शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेंगे। उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि तब भी, दुल्हन के परिवार ने 31 लाख रुपये का इंतजाम किया और दूल्हे को देने की पेशकश की, लेकिन अवधेश अपनी बात पर अड़े रहे। हमें उन पर गर्व है।' यह पल शादी समारोह का सबसे यादगार पल बन गया। हर कोई दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहा था।
इन्हें भी पढ़े:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुजफ्फरनगर जिले के शाहबुद्दीनपुर गांव में।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: The groom refused to take dowry
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pm