बिहार के मुजफ्फरपुर में नियमों के उल्लंघन को लेकर 13 निजी नर्सिंग होम सील
बिहार के मुजफ्फरपुर में नियमों के उल्लंघन को लेकर 13 निजी नर्सिंग होम सील
मुजफ्फरपुर, छह जून (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रशासन ने स्वास्थ्य और लाइसेंस संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर 13 निजी नर्सिंग होम और स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह कार्रवाई बुधवार देर रात जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद की गई। इस घटना में अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती सात मरीजों की मौत हो गई थी।
मुजफ्फरपुर में 13 निजी चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान की गई।
अनुमंडलीय अधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने यह सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को एक निजी अस्पताल और आज 12 अस्पतालों को सील कर दिया कि कई अस्पताल, खासकर श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) के आसपास स्थित अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे।’’
उन्होंने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के लिए तीन टीम गठित की गई हैं, जिनमें एक जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी, अग्निशमन सेवा के प्रतिनिधि और सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल हैं।
कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन निरीक्षण प्रक्रिया जारी रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि मुजफ्फरपुर में कोई भी अस्पताल निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित न हो।
इससे पहले उस निजी अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया था जहां आग लगने के कारण आईसीयू में भर्ती सात मरीजों की मौत हो गई थी।
भाषा
सिम्मी संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार के मुजफ्फरपुर में नियमों के उल्लंघन को लेकर 13 निजी नर्सिंग होम सील
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pm