बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने किया बलात्कार
बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने किया बलात्कार
मुजफ्फरपुर, 25 जनवरी (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को पांच-वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मुशहरी थानाक्षेत्र में यह वारदात उस वक्त हुई जब बच्ची एक खाली पड़े ईंट भट्ठे के पास नमकीन-बिस्कुट के खाली पैकेट कथित तौर पर इकट्ठा कर रही थी।
एसडीपीओ (पूर्व) मनोज कुमार सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।’’
उन्होंने कहा कि अपराध स्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम लगायी गयी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को पहले स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच ले जाने का सुझाव दिया। चिकित्सा अधिकारियों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत गंभीर बताई है।
पुलिस का कहना है कि जब बच्ची अकेली थी तब आरोपी ने कथित तौर पर उसे लालच देकर एक तालाब के पास सुनसान जगह ले गया एवं अपराध किया।
बच्ची के परिवार के मुताबिक, आरोपी ने यह झूठी कहानी गढ़कर यौन हमले को छिपाने का प्रयास किया कि पीड़िता अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेहोश हो गयी।
परिजन के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर उनसे संपर्क किया और दावा किया कि अनजाने में उसके शरीर में लकड़ी का खूंटा घुस गया था।
परिजनों ने बताया कि लेकिन होश में आने पर बच्ची ने कथित रूप से पूरी घटना का ब्योरा दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार के मुजफ्फरपुर में पांच साल की एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने किया बलात्कार
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm