बिहार: भागवत गणतंत्र दिवस पर आरएसएस के मुजफ्फरपुर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
बिहार: भागवत गणतंत्र दिवस पर आरएसएस के मुजफ्फरपुर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
मुजफ्फरपुर, 25 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भगवत बिहार के मुजफ्फरपुर जिला स्थित संगठन कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
भागवत रविवार को मुजफ्फरपुर स्थित आरएसएस के उत्तरी बिहार प्रांतीय मुख्यालय मधुकर निकेतन पहुंचे और इसके बाद वह मुजफ्फरपुर-दरभंगा राजमार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए।
संघ प्रमुख सोमवार सुबह नौ बजे मधुकर निकेतन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
संगठन के नेताओं ने बताया कि इसके बाद वह (भागवत) प्रखंड से लेकर प्रांतीय स्तर तक के आरएसएस पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।
आरएसएस नेता गौरी शंकर प्रसाद उर्फ गौरी बाबू ने कहा, “यह पहली बार होगा जब कोई संघ प्रमुख मुजफ्फरपुर कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।”
आरएसएस नेताओं ने बताया कि भागवत एक संगोष्ठी में भी भाग लेंगे, जिसमें वह समाज परिवर्तन में ‘सज्जन शक्ति’ की भूमिका पर सभा को संबोधित करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार: भागवत गणतंत्र दिवस पर आरएसएस के मुजफ्फरपुर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm