BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार: भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ा लिया

बिहार: भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ा लिया

बिहार: भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ा लिया
Bhasha
Published: 05 Sept 2026 | 8:46 pmModified: 05 Sept 2026 | 8:46 pm

मुजफ्फरपुर, पांच सितंबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया और कथित शराब आपूर्तिकर्ता को जबरन हिरासत से छुड़ा लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को छापेमारी के दौरान सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर हुई।

गोपनीय सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने पंकज कुमार ठाकुर को पकड़ने के लिए छापेमारी की। आरोप है कि वह इलाके में घर-घर शराब पहुंचाने का काम करता था।

मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया, “टीम ने मोटरसाइकिल से जा रहे आरोपी को रोक लिया, लेकिन उसकी तलाशी ली जाती, उससे पहले ही आरोपी के बुलाने पर 20-25 लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। उन्होंने तलाशी का विरोध किया, हंगामा किया और आरोपी को छुड़ाने में कामयाब रहे।”

उन्होंने बताया कि भीड़ ने छापेमारी करने गई टीम के साथ हाथापाई की और उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने तथा उसमें आग लगाने की धमकी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया, “इसके बाद सकरा थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर आरोपी के घर पर छापेमारी की। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुका था और छापेमारी के दौरान कोई भी सामान बरामद नहीं किया जा सका।”

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारी उपेंद्र मंडल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक, रूपनपट्टी निवासी अरविंद मिश्रा, वर्तमान में पड़ोसी दरभंगा जिले में आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन डायल 112 के चालक के रूप में कार्यरत हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार: भीड़ ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर शराब आपूर्तिकर्ता को छुड़ा लिया

People also search for:Bihar excise attack
शहर की खबरें
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm