BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बिहार: मुजफ्फरपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

बिहार: मुजफ्फरपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

बिहार: मुजफ्फरपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत
Bhasha
Published: 14 Sept 2026 | 6:09 pmModified: 14 Sept 2026 | 6:09 pm

मुजफ्फरपुर, 14 सितंबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की ढलाई में इस्तेमाल अस्थायी ढांचे को हटाने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई और मृतकों की पहचान सोनू कुमार और मोहम्मद जहांगीर के रूप में हुई है।

मुजफ्फरपुर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश कुमार ने बताया, ‘‘निर्माणाधीन मकान में एक सेप्टिक टैंक बनाया गया था। सेप्टिक टैंक की ढलाई के लिए इस्तेमाल अस्थायी ढांचे को हटाने के लिए एक के बाद एक दोनों मजदूर टैंक के अंदर गए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद रस्सी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है, जिसमें सुरक्षा मानकों के उल्लंघन तथा मकान मालिक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, निर्माण के बाद सेप्टिक टैंक करीब 15 दिनों से बंद था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनू और जहांगीर को बचाने तीसरा मजदूर दिनेश कुमार भी टैंक में गया था और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया था। लेकिन स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा कैलाश

धीरज

धीरज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार: मुजफ्फरपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

शहर की खबरें
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm