BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आग हादसा: मुजफ्फरपुर अस्पताल का पंजीकरण निलंबित

आग हादसा: मुजफ्फरपुर अस्पताल का पंजीकरण निलंबित

आग हादसा: मुजफ्फरपुर अस्पताल का पंजीकरण निलंबित
Bhasha
Published: 06 Jun 2026 | 2:05 pmModified: 06 Jun 2026 | 2:05 pm

मुजफ्फरपुर, छह जून (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित उस निजी अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है, जहां आईसीयू वार्ड में आग लगने के बाद दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई थी। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आईसीयू में धुआं भर जाने से पांच मरीजों की मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के दौरान अस्पताल कर्मी मरीजों को असहाय छोड़कर भाग गए।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति की शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

मुजफ्फरपुर के जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को कहा, ‘‘अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही को देखते हुए मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन ने प्रसाद अस्पताल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।’’

उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन को इस संबंध में सात दिन के भीतर आवश्यक अभिलेख और साक्ष्यों के साथ तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था कि आग की घटना के सिलसिले में अस्पताल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

राजधानी पटना में बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में अग्निशमन विभाग के महानिदेशक शोभा आहोटकर ने कहा था कि सभी मौतें दम घुटने के कारण हुईं और किसी भी मृतक के शरीर पर जलने के निशान नहीं थे।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आग हादसा: मुजफ्फरपुर अस्पताल का पंजीकरण निलंबित

People also search for:Bihar Muzaffarpur Hospital
शहर की खबरें
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm