BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 28 Sept 2026 | 2:28 pmModified: 28 Sept 2026 | 2:28 pm

मुजफ्फरपुर (बिहार), 28 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार देर शाम जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में हुई।

मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-दो) अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को एक नाबालिग लड़की से उसके पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत मिली।

शिकायत के अनुसार जब लड़की अपनी दादी की एक रिश्तेदार से फोन पर बात कराने के बाद घर लौट रही थी तभी आरोपी ने सुनसान रास्ते पर उसका पीछा किया, हाथ पकड़ लिया और उसे कथित तौर पर झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की।

लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

ज्ञानी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं कैलाश मनीषा खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

People also search for:Bihar Dalit girl molested
शहर की खबरें
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm