पटना में होटल मालिक से एआई डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर ऐंठे 97 लाख रुपये, मामला दर्ज
पटना में होटल मालिक से एआई डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर ऐंठे 97 लाख रुपये, मामला दर्ज
मुजफ्फरपुर, 19 जुलाई (भाषा) पटना में एक होटल मालिक को कथित तौर पर एआई से बने अश्लील डीपफेक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 97 लाख रुपये देने पर मजबूर किया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस संबंध में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उसने बताया कि रंगदारी की रकम मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और पटना में चार किस्तों में दी गई थी, जिसमें से 20 लाख रुपये की आखिरी किस्त पुलिस की छापेमारी के बाद बरामद की गई।
अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विनीता सिन्हा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और विस्तृत जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर के रहने वाले मामले के मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक कुमार ने एक महिला और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से होटल मालिक के डीपफेक वीडियो बनाए और कुछ महीने पहले एक करोड़ रुपये की मांग की।
पुलिस ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने वीडियो सार्वजनिक करने और पीड़ित को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और पटना में चार किस्तों में 97 लाख रुपये का भुगतान किया।
सिन्हा ने कहा, ‘‘पुलिस को संदिग्धों का पता लगाने में मदद करने की योजना के तहत, होटल मालिक ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को आरोपी को 20 लाख रुपये की आखिरी किस्त सौंपने से पहले नोटों की गड्डी में एक ट्रैक करने वाला उपकरण रख दिया।’’
सिन्हा ने बताया कि उपकरण के जरिये ठिकाने का पता लगाकर पुलिस ने मुजफ्फरपुर में कथित मुख्य साजिशकर्ता के घर पर छापा मारा और पैसे बरामद किए, जबकि आरोपी भागने में कामयाब रहा।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
भाषा प्रशांत शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: पटना में होटल मालिक से एआई डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर ऐंठे 97 लाख रुपये, मामला दर्ज
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pm