मुजफ्फरपुर में बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित
मुजफ्फरपुर में बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित
मुजफ्फरपुर, 21 जुलाई (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बैंक के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की उनके घर के भीतर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर के रूप में हुई है।
उसने बताया कि घटना सोमवार शाम रामबाग चौड़ी इलाके की है। अशोक कुंवर के शव पर चाकू से किए गए वार के कई निशान मिले हैं, जबकि उनकी पत्नी का शव मकान की तीसरी मंजिल से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि नीलम की गला दबाकर हत्या की गई।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा, ‘‘सोमवार शाम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शव घर के भीतर से बरामद किए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का खुलासा तब हुआ जब बेंगलुरु में रह रहे दंपति के बेटे ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में गड़बड़ी देखी। उसने पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने के लिए कहा। पड़ोसी ने घर में दंपति के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।’’
उन्होंने बताया कि अशोक कुंवर का शव मकान की पहली मंजिल से, जबकि नीलम कुंवर का शव तीसरी मंजिल से बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच में मदद के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावर सर्जिकल दस्ताने पहनकर घर में दाखिल हुए।
उन्होंने कहा, ‘‘जांचकर्ता आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं और आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस दंपति के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।’’
उन्होंने बताया कि आशंका है कि हमलावरों ने पहले अशोक कुंवर पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या की और इसके बाद उनकी पत्नी को निशाना बनाया।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पहले नीलम के मुंह पर टेप लगाया और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी की चाकू से हमलाकर हत्या की गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।’’
भाषा सं कैलाश
शफीक खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: मुजफ्फरपुर में बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की हत्या, जांच के लिए एसआईटी गठित
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pm